Monday, September 1, 2025

उत्तरकाशी बड़कोट से देवता के साथ गये लोगों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

 सोनप्रयाग

आज दिनांक 01.09.2025 को समय प्रातः 7.34 स्थान मुनकटिया में 01 बुलोरो वाहन  संख्य यू0के0 11 टी0ए0 1100 के ऊपर मलवा आ गया है, जिसमें 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी हैं एवं 03 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गये  है तथा उन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु  सोनप्रयाग लाया गया है, जाहॉ से 02 व्यक्तियों को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।

*घायल व्यक्तियो का विवरण :-

1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान

2. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र - 35 वर्ष ,पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)

3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)

4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र - 35 वर्ष, पता - बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)

5. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता - उत्तरकाशी।

6. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र - 24 वर्ष , पता - कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक)

मृतक व्यक्तियों का विवरणः-

1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र - 30 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...

2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र - 68 वर्ष , पता - बडकोट उत्तरकाशी।...

No comments: