Monday, October 10, 2022

हिमस्खलन त्रासदी: बर्फ के पहाड़ में दबे अब तक 27 शव बरामद, 2 पर्वतारोहियों की तलाश जारी

 

उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डांडा टू में एवलांच हादसे में मारे गए 10 और पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक ग्लेशियर के एडवांस बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाए गए। अब तक 27 बरामद शवों में से 21 पर्वतारोहियों

हिमस्खलन त्रासदी: बर्फ के पहाड़ में दबे अब तक 27 शव बरामद, 2 पर्वतारोहियों की तलाश जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी डांडा टू में एवलांच हादसे में मारे गए 10 और पर्वतारोहियों के शव डोकरानी बामक ग्लेशियर के एडवांस बेस कैंप से मातली हेलीपैड लाए गए। अब तक 27 बरामद शवों में से 21 पर्वतारोहियों के शव मातली हेलीपैड लाए जा चुके हैं। 
6 पर्वतारोहियों के शव अभी भी बेस कैंप में ही मौजूद हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण बाकी शवों को नहीं लाया जा सका है। रविवार को द्रौपदी डांडा इलाके में बारिश और हल्की बर्फबारी हुई, जिस कारण हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कार्य बाधित हो गया। घटनास्थल पर दो पर्वतारोहियों की तलाश अभी भी जारी है।
रविवार डोकरानी बामक एडवांस बेस कैंप से पर्वतारोही रक्षित बैंगलोर (कर्नाटक), सतीश रावत निवासी चम्बा टिहरी गढ़वाल, अमित कुमार प. बंगाल, अतुनधर दिल्ली, गोहिल अर्जुन सिंह गुजरात, अंशुल कैंथला शिमला हिमाचल प्रदेश, विक्रम कर्नाटक, शुभम सिंह कानपुर यूपी, कपिल पंवार उत्तरकाशी, नरेन्द्र सिंह निवासी पौड़ी का शव मातली हेलीपैड लाया गया।
जहां परिजनों ने शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम होने के बाद पर्वतारोहियों के शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान प्रशासन की ओर से डीएम अभिषेक रूहेला अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर स्वयं मौजूद थे।

No comments: