Monday, October 10, 2022

बारिश के भूस्ख्लन बना मुसीबत, नेशनल हाईवे सहित प्रदेशभर में 100 से ज्यादा सड़कें बंद

 

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से 122 सड़कें बंद हो गई। बरसात के बाद भूस्खलन से एक एनएच, 11 स्टेट हाईवे और 10 मुख्य सड़कें बंद हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है।

बारिश के भूस्ख्लन बना मुसीबत, नेशनल हाईवे सहित प्रदेशभर में 100 से ज्यादा सड़कें बंद
उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से 122 सड़कें बंद हो गई। बरसात के बाद भूस्खलन से एक एनएच, 11 स्टेट हाईवे और 10 मुख्य सड़कें बंद हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिससे सड़कें बंद हो गई। रविवार दिन तक राज्य भर में 122 सड़कें बंद थी।
हालांकि विभाग ने देर सांय तक 35 सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया था। इसके बाद अब बंद सड़कों की संख्या 89 रह गई है। हालांकि जो सड़कें खोली गई हैं वह भी लगातार बारिश की वजह से लगातार बंद हो रही हैं। इससे राहगीरों को खासी मुश्किल हो रही है। लोनिवि के बुलेटिन के अनुसार कुमाऊं के जिलों में ज्यादा बारिश होने से सड़कें अधिक बंद हैं।
अकेले नैनीताल जिले में ही 35 सड़कें बंद हैं। जबकि चंपावत में बंद सड़कों की संख्या 18 है। इसी तरह अन्य जिलों में भी बड़े स्तर पर सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में एक एनएच, 11 स्टेट हाईवे और 10 मुख्य सड़कें बंद हैं।

No comments: